Entertainment

Farhan-Shibani : फरहान से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने बदला नाम, अब कहलाएंगी 'मिसेज अख्तर'

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में शादी की है। पिछले हफ्ते खंडाला में शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी को हाल फिलहाल, कोर्ट में रजिस्टर कराया है। अब शिबानी ने फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद अपना नाम बदल लिया है। इंस्टाग्राम पर शिबानी ने अपना नाम शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है। वहीं उन्होंने अपने बायो में भी बदलाव किया है। शिबानी ने अपने बायो में प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर जोड़ा है। हालांकि, फरहान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कुछ बदलाव नहीं किया है। 

 

फरहान और शिबानी की शादी बेहद प्राइवेट रही। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और उनके दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी जावेद अख्तर के फार्म हाउस में हुई थी। जिसमें जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर हृतिक रोशन सहित कई सेलीब्रेटीज शामिल हुए। फरहान और मिसेज अख्तर ने सोमवार को अपनी शादी रिजस्टर करवाई है। इससे पहले शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी कैपशन डाला था। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया “लेट्स गो”। फोटो में वो मेकअप करवा रही है। 

 

दोनों की शादी की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी की फोटोज सामने आई थी। जिसमें शिबानी लाल गाउन में और फरहान काले सूट में दिख रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले फरहान ने अधुना भबानी से शादी की थी। उनकी शादी 16 साल चली। फिर दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।

वहीं शादी के बाद फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान दोनों का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल नजर आया। शिबानी डांडेकर ने शादी के जोड़े से लेकर पब्लिक अपीयरेंस तक हर बार अपने अलग अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया। पब्लिक अपीयरेंस में जहां शिबानी साड़ी में बिल्कुल देसी लुक में थी तो वहीं बहन जोया अख्तर के घर पार्टी में पहुंचे फरहान अख्तर के साथ शिबानी ने लेवेंडर गाउन पहना। 

फरहान अख्तर ने भी कुर्ता-पायजामा के साथ जैकेट पेयर किया। जिसमें दोनों का लुक परफेक्ट दिखा। शिबानी ने इस अपीयरेंस के लिए हल्के गुलाबी रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिसका फैब्रिक टिश्यू पर था। वहीं इस साड़ी पर फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी। जिसके साथ ऑर्नेट बॉर्डर बना था। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: