एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 11 Aug 2021 07:52 AM IST
शिल्पा शेट्टी की तरह ही इन दिनों उनकी बहन शमिता शेट्टी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। पहले शमिता शेट्टी अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने को लेकर खूब चर्चा में आईं। लेकिन उन्होने तब सबको हैरान कर दिया घर में चल रही परेशानियों के बीच उन्होने इस साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और साथ मेकर्स को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं फिर भी दर्शक उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
क्या है कमाई का जरिया
जब से राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने का मामला सामने आया है तबसे हर किसी के दिल में यही सवाल लगातार उठ रहे हैं कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी शेट्टी सिस्टर्स के कमाई का सोर्स क्या हैं। शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिजनेस वूमेन भी हैं और उनकी कमाई करोड़ों में हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में शिल्पा शेट्टी की नहीं बल्कि उनकी बहन शमिता शेट्टी की नेट वर्थ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)