Entertainment

Bhojpuri: स्मृति सिन्हा के साथ पवन सिंह ने खेली जमकर होली, 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' गाने में दोनों ने मचाया धमाल

Posted on

देशभर में इन दिनों भोजपुरी गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने अब सिर्फ किसी क्षेत्र मात्र तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब हिंदी भाषी दर्शक भी भोजपुरी गानों को बेहद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब भोजपुरी फिल्में और गाने देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भोजपुरी कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, जिन्हें सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि देश भर में लोग पसंद करते हैं।

दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब अभिनेता ने हाल ही में होली के मौके पर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। पवन सिंह का होली के लिए रिलीज गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही दर्शक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 34 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने व्हाइट व्हाइट लहंगा में पवन सिंह के साथ लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा अपना कमाल दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

 

इस भोजपुरी होली गीत को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू रावत हैं। वहीं इसे कोरियोग्राफर सुमित कुमार ने किया है। निर्देशन की बात करें तो पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के इस गीत को दीपेश गोयल द्वारा निर्देशित किया गया है।


गौरतलब है कि पवन सिंह के बीते कुछ सालों से होली के मौके पर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं। वहीं फैंस की होली पर हर बार पवन सिंह के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी क्रम में इस साल भी पवन सिंह नए अंदाज में एक बार फिर होली में धमाल मचाने के लिए अपना नया गाना लेकर आए हैं। 


Source link

Click to comment

Most Popular