भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर लोगों के बीच लोकप्रिय हुई आम्रपाली आज सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद की जाती हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर भी काफी लोग फॉलो करते हैं। भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Entertainment
Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू के साथ आम्रपाली दुबे ने किया शानदार डांस, लाल साड़ी में लूटा फैंस का दिल
वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में अब अभिनेत्री ने हाल ही में सरकार पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो में आम्रपाली भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में आम्रपाली गन्ने के खेत में अरविंद संग भोजपुरी के मशहूर होली गीत फगुआ में भाबी फरिहा लीजिए पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आम्रपाली लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सुपरस्टार अरविंद गुलाबी शर्ट और काली पैंट में पहने दिख रहे हैं।
वीडियो में आम्रपाली और अरविंद की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस अभिनेत्री के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दरअसल, यह वीडियो आम्रपाली और अरविंद की फिल्म के सेट पर शूट किया गया है।
आम्रपाली दुबे अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिसका उनके फैंस की बेसब्री से इंतजार करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ फिल्म लल्लू की लैला रिलीज हुई है। अभिनेत्री की यह फिल्म कम समय में ही ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।