Desh

Assembly Election 2022 Live: राहुल गांधी के करीबी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कराया ट्विटर पोल, जानिए चन्नी जीते या सिद्धू?

Posted on

11:00 AM, 20-Jan-2022

Punjab Election : चन्नी ही होंगे पंजाब में सीएम के उम्मीदवार?

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है। इसमें उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू, कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम देते हुए पूछा है कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होना चाहिए?। एक चौथा ऑप्शन भी दिया है। इसमें लिखा गया है कि सीएम चेहरे की कोई जरूरत नहीं है। इस ट्विटर पोल में 1283 लोगों ने शिरकत की। इनमें 68.7% लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में अपना वोट दिया। सिद्धू के लिए केवल 11.5% और सुनील कुमार जाखड़ के पक्ष में 10.4% वोट ही पड़े। 

 

10:56 AM, 20-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live: राहुल गांधी के करीबी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कराया ट्विटर पोल, जानिए चन्नी जीते या सिद्धू?

Uttarakhand Election : भाजपा जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। बताया जाता है कि भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की।

Source link

Click to comment

Most Popular