हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…
Desh
15 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार : अध्ययन में पहली बार मिले प्रमाण, राजधानी में 60 फीसदी से ज्यादा फैला वायरस
देश में पहली बार ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार मिला है। राष्ट्रीय राजधानी में हाइब्रिड इम्युनिटी भी बननी शुरू हो गई है। अभी तक सरकारें सामुदायिक प्रसार का अनुमान लगा रही थीं, लेकिन अब चिकित्सीय अध्ययन में इस बात के सुबूत भी मिल चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
कानून लागू: निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण आज से, जानें- कैसे मिलेगा लाभ
हरियाणा के युवाओं को 15 जनवरी से 30 हजार रुपये तक की निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय व्यक्ति रोजगार अधिनियम, 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही जारी कर दी थी, जो कि शनिवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूपी चुनाव 2022: बसपा से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय
हाथरस के सादाबाद से विधायक और बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
कोरोना से जंग : दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, जगह-जगह चेकिंग, अब सोमवार सुबह मिलेगी राहत
दिल्ली में कल रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। वीकेंड कर्फ्यू लागू होते ही पुलिस ने सड़क पर निकले लोगों से जांच-पड़ताल और पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। दिल्ली में सरकारी आदेश के तहत वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर…