Desh

भारत-चीन विवाद: 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता आज, इन इलाकों से सैनिकों की वापसी पर होगी बात

Posted on

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST

सार

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हो रही वार्ताओं के दौर में 12वीं वार्ता शनिवार की सुबह होगी। जानकारी के अुसार इस दौरान गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से सैनिकों की वापसी पर चर्चा की जा सकती है।

भारत और चीन की सेना
– फोटो : एएनआई (फाइल)

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ताओं का दौर जारी है। वहीं, शुक्रवार को भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता कल सुबह करीब 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी हिस्से के मोल्डो में होगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान भारत और चीन के बीच हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स एरिया से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

इससे पहले दोनों देशों के बीच 11वें दौर की वार्ता नौ अप्रैल को एलएसी के भारतीय पक्ष में आने वाले चुशुल में हुई थी। उल्लेखनीय है कि दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनाकों से अपने-अपने सैनिकों और हथियारों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। लेकिन, टकराव वाली बाकी जगहों पर अभी सैनिकों को वापस ले जाने की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों को लेकर सैन्य गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

इससे पहले 14 जुलाई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। उस वक्त दुशांबे में शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात में एलएसी को लेकर चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। जयशंकर ने कहा था कि स्थिति में एकतरफा परिवर्तन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा था कि सीमा क्षेत्रों में हमारे संबंधों के विकास के लिए शांति और व्यवस्था की पूरी तरह वापसी बहुत जरूरी है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular