कांग्रेस पार्टी – राहुल गांधी।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
कांग्रेस ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को बताया कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश बिहार और झारखंड के पार्टी नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। चार पर्यवेक्षक कोलकाता के लिए हैं।
इसके अलावा दो-दो पर्यवेक्षक उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए हैं। अन्य सभी जिलों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक होगा। प्रदेश में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव कराया जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को घोषणा की कि वाम दलों के साथ अब तक हुई चर्चा में सीटों की साझेदारी पर यह सहमति बनी है। इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दो दिन में जारी कर दी जाएगी। बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। इन पर 27 मार्च से आठ चरणों में मतदान होगा।