videsh

कोलंबो: नागरिक की मॉब लिंचिंग पर श्रीलंकाई सरकार की मांग, मृतक के परिवार को मुआवजा दे पाकिस्तान

Posted on

{“_id”:”61aebff7e039dd63b461b24d”,”slug”:”sri-lanka-demands-compensation-from-pakistan-over-brutal-lynching-of-lankan-national”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोलंबो: नागरिक की मॉब लिंचिंग पर श्रीलंकाई सरकार की मांग, मृतक के परिवार को मुआवजा दे पाकिस्तान”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:29 AM IST

सार

बीते शुक्रवार को पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।

श्रीलंकाई मैनेजर की पाक में हत्या

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा श्रीलंकाई नागरिक की नृशंस हत्या का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। श्रीलंका में जहां लोग सड़क पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं वहीं श्रीलंकाई सरकार ने भी अब पाकिस्तान से मुआवजे की मांग कर दी है। उद्योग मंत्री विमल वीरावांसा ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए मृतक के परिवार के लिए इमरान खान सरकार से मुआवजे की मांग की। दरअसल, बीते शुक्रवार को लाहौर से 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। मृतक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक, व्यक्ति एक कपड़ा फैक्ट्री में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य करता था। भीड़ ने फैक्ट्री पर हमला बोला और श्रीलंका के नागरिक को बाहर खींच कर मार डाला।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular