Desh

ओडिशा : एक व्यक्ति पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज

Posted on

पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:07 AM IST

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी  के खिलाफ लड़की के पिता ने केस दर्ज करा दिया है। यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
 
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Shutterstock

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति पर नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। शनिवार को लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, दो बच्चों के पिता आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी लड़की ने शोर मचा दिया। घर लौटने पर लड़की ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता उसी रात इस मामले को ग्राम समिति के पास ले गए, लेकिन समिति चार दिन बाद भी इस मामले को सुलझाने में नाकाम रही, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Most Popular