एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 21 Jul 2021 09:43 AM IST
बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। इसमें अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी शामिल है जो फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। फॉरेवर यंग कहे जाने वाले अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अनिल ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रनिंग करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में अनिल कपूर ने ट्रैक पर रनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इसी के साथ साथ अनिल कपूर ने ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को चीयर भी किया है। अनिल कपूर की यह वीडियो और उनके जज्बे को देख फैंस एक बार हैरान रह गए हैं और उनकी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।