ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, Updated Sat, 07 Nov 2020 10:18 AM IST
पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग जीवन भर एक दूसरे के साथ बंधते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता परस्पर प्रेम से जुड़ा होता है। इस रिश्ते में प्यार और तकरार होती रहती है। जिससे ये रिश्ता और भी गहरा हो जाता है। ये रिश्ता जितना मजबूत होता उतना ही नाजुक भी होता है। जरा सी गलतफहमी पति-पत्नी के बीच दरार डाल देती है। वास्तु में बहुत सारी ऐसी बातें बताई गई हैं जिनको ध्यान में रखने से आप परस्पर प्रेम को बढ़ा सकते हैं।