वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
सार
युद्ध से कुछ हफ्तों पहले यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण यूक्रेन में कई प्रदर्शनकारियों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की।
ख़बर सुनें
विस्तार
— Ukraine / Україна (@Ukraine) February 24, 2022
This is not a ‘meme’, but our and your reality right now.
— Ukraine / Україна (@Ukraine) February 24, 2022
पुतिन की तुलना हिटलर से
युद्ध से कुछ हफ्तों पहले यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण यूक्रेन में कई प्रदर्शनकारियों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने पुतिन पर हमला किया था और बुधवार को उनकी तुलना हिटलर से की थी। पेलोसी ने पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में दोनेत्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग क्षेत्रों की मान्यता की तुलना 1938 में हिटलर के सुडेंटनलैंड के कब्जे और 1939 में चेकोस्लोवाकिया पर आक्रमण से की।
रूसी सेना का यूक्रेन पर हमला
रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन पर जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते हमला किया, जिससे पश्चिम की सबसे बुरी आशंका की पुष्टि हुई। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में एक राज्य द्वारा दूसरे के खिलाफ यह सबसे बड़ा हमला है। पुतिन ने पहले यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से परहेज करने के लिए कहा था और कहा था कि उनका उद्देश्य पड़ोसी देश का विसैन्यीकरण करना है। राजधानी कीव के पास धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन ने कहा कि कुछ सैन्य कमान केंद्रों को निशाना बनाया गया।
नाटो के युद्धक विमान अलर्ट पर
नाटो ने 100 से अधिक युद्धक विमानों को अलर्ट पर रखा है और वह अपने पूर्वी हिस्से पर सैनिकों को सुदृढ़ करेगा। महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन की यूक्रेन में सेना भेजने की कोई योजना नहीं है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यूरोपीय संघ रूसी संपत्तियों को फ्रीज करेगा, यूरोपीय वित्तीय बाजार में अपने बैंकों की पहुंच को रोकेगा और अपने बर्बर हमले पर क्रेमलिन हितों को लक्षित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन के कदम को लेकर गंभीर जी7 प्रतिबंधों का वादा किया है।
