videsh

पड़ोसी देश में बाढ़: नेपाल में जानलेवा बारिश से हाहाकार, अब तक 21 लोगों की मौत, 24 लापता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:33 AM IST

सार

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से अबतक 21 लोगों की मौत हो गई है एवं 24 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।

ख़बर सुनें

भारत के बाद अब नेपाल में भी भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना में अबतक 21 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थिति इतनी भयावह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। काठमांडू टाइम्स के अनुसार, बेमौसम बारिश के कारण आई आपदा से सुदूरपश्चिम प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

ये इलाके अत्यधिक प्रभावित
नेपाल के कंचनपुर, डोटी, कैलाली, डडेलधुरा, बैतडी, और बझांग जिले बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा महाकाली, करनाली और सेती नदियों में दशक का सबसे अधिक जल स्तर दर्ज किया गया है, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। डोटी के जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोग मारे गए और एक लापता है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

14
Entertainment

80's के गानों पर खूब थिरके ऋतिक 

13
Desh

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

13
videsh

ब्रिटेन: भारतीय मूल के व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

13
Desh

पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

12
Entertainment

Bigg Boss 15: घर के सभी लड़कों ने आधी रात में लगाई उठक-बैठक, बिग बॉस से माफी भी मांगी, जानें पूरा माजरा

To Top
%d bloggers like this: