वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:57 AM IST
सार
अमेरिका में मानव मंकीपॉक्स का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। टेक्सास में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया है। इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। प्रशासन मरीज से जुड़े लोगों की तलाश करने में जुटा हुआ है।
अमेरिका में नया वायरस
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका में कोरोना वायरस का नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।