एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 08:32 AM IST
दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं, ये सिर्फ कहा ही नहीं जाता बल्कि इसका प्रमाण भी है। फिल्मी जगत में अब तक कई सितारों के हम हमशक्ल देख चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। स्टार्स के इन हमशक्ल में से कुछ ने तो खूब नाम कमाया। कुछ फिल्म स्टार्स के हमशक्ल रिल्स पर खूब धमाल मचा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं सितारों के हमशक्ल पर…
प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल हैं अमायरा डोंगरे
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमायरा डोंगरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी सीन को रिक्रिएट करती रहती हैं। अमायरा डोंगरे के वीडियो पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी अदाकारी की तारीफ करते हैं और उन्हें बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा कहते हैं। इसके अलावा, अमायरा डोंगरे प्रिंयका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं। वह प्रियंका की हर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की कॉपी करती हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
