स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 22 May 2021 01:14 PM IST
सार
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है।
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा
– फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोरोना का पहला डोज लग चुका है। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दी है।
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।
इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाये जा चुके हैं। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है।
बत्रा ने टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गए हैं।
अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो खेलों को कोरोना के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से तोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं।
इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाए जाने की संभावना है।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
-
-
Coronavirus India Live: उत्तराखंड में कोरोना का कहर, महज 20 दिन में दर्ज हुए कुल मौतों के 51 फीसदी मामले
-
अनुमान: 60 फीसदी आबादी के लिए देश को 100 करोड़ टीकों की जरूरत, आईएमएफ ने कही यह बात