एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Nov 2021 05:54 AM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ने के कारण भारतीय कंपनियों की नई भर्तियों की मांग बढ़ रही है।
महामारी से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के बीच नौकरियों के मोर्चे पर अच्छी खबर है। टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स, टेक स्टार्टअप और खुदरा क्षेत्र में मौके बढ़ने की वजह से अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में नौकरियों में 41 फीसदी इजाफा देखने को मिलेगा।
भारतीय कंपनियां दिसंबर, 2021 तक बड़ी संख्या में भर्तियां करेंगी। इससे दिसंबर तक देश में कर्मचारियों की मांग में 43 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आईटी सेक्टर में सर्वाधिक तेजी
क्षेत्र बढ़ोतरी
आईटी |
69% |
एजुकेशनल सर्विसेज |
64% |
हेल्थकेयर एंड फार्मा |
61% |
एफएमसीजी |
59% |
ई-कॉमर्स एवं टेक स्टार्टअप |
57% |
खुदरा |
51% |
लॉजिस्टिक्स |
47% |
विनिर्माण और इन्फ्रा |
39% |
(आईटी क्षेत्र में यह वृद्धि तब है, जब नौकरी छोड़ने वालों की दर बढ़कर 8.67 फीसदी पहुंच गई है)
बेंगलुरु और नई दिल्ली में सबसे ज्यादा भर्तियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा भर्तियां बेंगलुरु और नई दिल्ली में होगी। इन दोनों शहरों में भर्तियों में क्रमश: 67 फीसदी और 59 फीसदी इजाफा हो सकता है।
हैदराबाद में 53 फीसदी तेजी रह सकती है। भारतीय कंपनियों ने पिछली तिमाही में बेंगलुरु में 60 फीसदी, नई दिल्ली में 51% और हैदराबाद में 41% भर्तियां की थीं। आलोच्य तिमाही के दौरान गैर-मेट्रो शहरों में पुणे और चंडीगढ़ में क्रमश: 46 फीसदी एवं 43 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिल सकती हैं।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...
-
-
राहत: डेल्टा जैसा जानलेवा और खतरनाक नहीं है ओमिक्रॉन वैरिएंट, नहीं आ रही अस्पताल में दाखिल होने की नौबत
-
GST Collection: नवंबर के जीएसटी संग्रह ने अक्तूबर का रिकॉर्ड तोड़ा, 1.31 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा